केजरीवाल के तेवर

मौसम का मिजाज बदलने वाला है..तो दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी इस मौसम के रंग में रंगने वाले है..अब गर्मियों की शुरुआत होगी तो बिजली..और पानी विवाद भी अपने चरम पर होगा..गर्मियों में जनता राहत चिलचिलाती गर्मी से राहत पाना चाहती है..और इससे बचने के लिए तरह के तरह के हथकंडे अपनाते है..अब ऐसे में जनता को पानी के लिए तरसना पड़े..और बिजली गुल हो जाने के बाद घंटो बेचैंन होना पड़े तो कैसा लगेगा..शायद किसी को भी नहीं..लेकिन इस बार पानी और बिजली की कुछ ज्यादा ही किल्लत होने वाली है..और इसकी सीएम केजरीवाल ने चेतावनी भी दे दी है।


सीएम केजरीवाल ने जनता को पहले अगाह कर दिया है कि आने वाले समय में पानी की कमी हो सकती है..पानी की कमी होगी तो विवाद भी बढ़ेगा..दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर दिल्ली में पानी की कटौती होती है तो फिर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, अस्पताल, दूतावास को छोड़कर सभी वीवीआईपी लोगों के घर भी पानी की कटौती होनी चाहिए...मतलब केंद्रीय मंत्रियों के घर भी पानी की कटौती हो सकती है..सीएम केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी ही इस पानी कटौती का शिकार क्यो हो?..तो इस बार पानी की किल्लत से जनता के साथ साथ मंत्री भी तरसे नजर आएंगे।

पानी के बाद बिजली की किल्लत से भी जनता को जूझना पड़ेगा..क्योंकि बिजली कंपनियों को केंद्र नोटिस भेजा है..बिजली कंपनी बीएसईएस को केंद्र का 200 करोड़ रुपये बाकया देना है..तो वहीं सीएम केजरीवाल को बिजली कंपनी बीएसईएस को फरमान दिया है कि बिजली कंपनी बिजली पर सब्सीडी दे। जिसके बाद से ये तय हो गया कि गर्मियों में बिजली भी गुल होने वाली है।

3 महीने हो गए है एमसीडी कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है..और एमसीडी के फंड मांगने पर सीएम केजरीवाल ने अपनी बेबसी बयां कर दी..केजरीवाल ने कहा कि केंद्र अगर देती है तो वे एमसीडी को दे देंगे। सैलरी मिलने पर एमसीडी कर्मचारियों ने जगह-जगह पर धरना पर्दशन किया बिल्कुल केजरीवाल स्टाइल में..वहीं केजरीवाल ने विधानसभा में बीजेपी के तीनों विधायकों से कहा, 'अगर दिल्ली नगर निगम चलाने में बीजेपी को परेशानी हो रही है तो बीजेपी पार्षद अपने पद से इस्तीफा दे दें और ये काम भी आम आदमी पार्टी के सौंप दें

केजरीवाल ने बीजेपी पर एमसीडी  को घाटे में ले जाने का आरोप लगाया, केजरीवाल ने कहा, कई सालों से दिल्ली नगर निगम में बीजेपी ने काफी भष्टाचार फैलाया जो इस घाटे की बड़ी वजह है। जिस तरह से केजरीवाल के तेवर एमसीडी के ले नजर रहे है..उससे ये बात साफ कि केजरीवाल सरकार एमसीडी की मदद नहीं करेगी।


Comments

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद