राष्ट्रीय मतदाता दिवस
मतदाताओं के अधिकार का दिवस । लोकतंत्र में हर किसी को अधिकार होता है कि वो अपने मत का प्रयोग करके एक अच्छी सरकार को चुने है । लोगों को उनके अपने अधिकारों का अहसास कराया जाए , इसलिए 25 जनवरी 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस बनाने की परंपरा शुरू की गई । हर व्यक्ति को अधिकार है कि सोच समझकर कर अपने मत का प्रयोग करें और ऐसी सरकार का चुनाव करें जो पांच साल तक सूबे का विकास करें । मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करें , लोगों को हितों का ख्याल रखें , उसे ऐसा न बिल्कुल न लगे कि उसने इस सरकार को चुनकर गलती की है। मतदान करना, हर मतदाता का अधिकार होता है। और भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए , क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। भारत में जितने भी चुनाव होते हैं , उन...