राजनीति में उथल-पुथल
जिंदगी में उथल-पुथल होता है..लेकिन जब राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिलता है तो सोचने पर मजबूर कर देता है..ऐसी ही कुछ बातें 2015 की है...वैसे तो 2015 खत्म हो रहा है और 2016 का आगाज होने वाला है .. 2015 में देश की राजनीति में भी काफी उथल - पुथल हुई। कई राज्यों में चुनाव हुए...और जो नतीजे सामने आए वो बेहद चौकाने वाले थे। 2014 में बीजेपी का विजय रथ आगे बढ़ रहा था..लेकिन 2015 में दिल्ली में बीजेपी का विजय रथ अरविंद केजरीवाल ने रोक दिया .. तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में लालू - नीतीश की जोड़ी ने बिहार का संग्राम जीत लिया। दिल्ली में केजरीवाल की सरकार - 2015 की शुरुआत में ही मोदी सरकार और बीजेपी को बड़ा झटका लगा , जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की ऐतिहासिक जीत हुई। कई राज्यों में लगातार जीत का परचम लहरा रही बीजेपी को दिल्ली में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पार्टी को यहां 60 में से महज 3 सीटें मिलीं। जम्मू - कश्मीर में बीजेपी - पीडीपी का गठबंधन - जम्मू - कश्मीर में बीजेपी और पीड...