Posts

Showing posts from March, 2015

सफाई पर ‘कचरा’ राजनीति छाई

Image
दिल्ली के दिल में कूड़ा फैलाने के लिए कौन जिम्मेदार...एमसीडी या फिर केजरीवाल सरकार। एमसीडी की कर्मचारियों को तीन महीने से सैलरी न मिलने की बात कह रही है..तो वहीं आप अपनी बेबसी का राग अलाप रही है..एमसीडी की परेशानी और आप की बेबसी जगजाहिर है..लेकिन बीजेपी और आप की खींचतान की कीमत चुका रही है जनता...अगर देखा जाए तो दिल्ली में यूं तो कई सरकारें हैं। केंद्र सरकार , राज्य सरकार , एमसीडी की अलग प्रशासनिक व्यवस्था , एनडीएमसी , डीडीए और तमाम देशों के दूतावास। एक-दूसरे से पूरा टकराव। हर किसी का किसी के काम में थोड़ा बहुत दखल। स्वतंत्र कोई भी नहीं। दिल्ली सरकार भी केंद्र सरकार के अधीन है..लेकिन अधिकार क्षेत्र को लेकर टकराहट। बजट को लेकर निर्भरता तो पैसों की मांग को लेकर बवाल। राज्य सरकार केंद्र सरकार से पैसों की मांग कर रही है..तो एमसीडी राज्य सरकार से। एमसीडी के बजट को लेकर राज्य सरकार से खींचतान चल रही है। एमसीडी का कहना है कि “ उसके पास अस्थाई कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए धन नहीं है। इसकी वजह से 3 महीने से एमसीडी के अस्थाई कर्मियों को तनख्वाह नहीं मिली है ” । वहीं राज्य सरकार भ...

AAP की अंदरूनी कलह

Image
क्या आम लोगों से बनी पार्टी ऐसी होती है। खुद को गरीबों का मसीहा कहने वालों को ऐसे शब्द शोभा देते है। चाहें बात कोई भी..मामला कुछ भी क्यों न हो..लेकिन ऐसी वाणी दिल्ली के सीएम के मुहं से सुनना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। आम आदमी पार्टी में उठी कलह की चिंगारी अब आर-पार की लड़ाई में तबदील चुकी है..आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 28 मार्च को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की..बैठक में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गई..बैठक में मारपीट हुई..साथ ही अपशब्द कहे गए। सीएम केजरीवाल ने अपना भाषण दिल्ली जीत से शुरू किया..लेकिन प्रशांत और योगेंद्र पर भाषण खत्म हुआ। केजरीवाल ने फिर बिना नाम लिए शांति भूषण पर जुबानी हमला किया..केजरीवाल ने कहा, “ किसी ने मुझे किरण बेदी , अजय माकन से भी निचले पायदान पर रखा..क्या उसे पार्टी में रहना चाहिए। इतने में भी आप विधायक खड़े हो गए..और गद्दारों को बाहर निकालो के नारे लगाने लगे। अरविंद ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि “ मैं इनके साथ काम नहीं कर सकता इसलिए या तो मुझे या इन लोगों को चुन लें। मैं अपना इस्तीफा पार्टी के सभी पदों से देता हूं ” और...

अटल बने 'भारत रत्न'

Image
   अटल बिहारी वाजपेयी देश का वो सितारा है .. जिसकी चमक ने देश को चमका दिया .. विरोधियों को भी अपना मुरीद बना दिया .. लेकिन आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न देकर वो सम्मान दिया गया .. जिसके वो असली हकदार है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वाजपेयी को भारत रत्न के लिए उनके घर गए। राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। 90  साल के वाजपेयी काफी दिनों से अस्वस्थ है .. और उन्हें चलने - फिरने में कठिनाई होती है। पिछले साल दिसंबर में वाजपेयी और जाने माने स्वाधीनता सेनानी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। बीते कई वर्षो से विभिन्न पार्टियों के राजनेताओं सहित समाज के हर तबके ने वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग की .. वे साल  1996  में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने .. इसके बाद साल  1998-2004...