विवादों के स्वामी

विवादित बयान देना और फिर अलाकमान की फटकार के बाद पलड़ा झड़ना। अब ये आम बात हो गई..लेकिन जिस तरह से बीजेपी के नेता एक के बाद के नया विवादित बयान देकर मोदी सरकार के लिए मुश्किलों का अंबार लगा रहे है। उससे मोदी सरकार की छवि तो धूमिल होगी ही..साथ ही जनता को भी सोचने पर मजबूर करती है...लेकिन इस बार बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ऐसा बयान दिया है..जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। अगर उन्हें विवादितों बयानों के स्वामी कहा जाए तो कोई हर्ज नहीं होगा। स्वामी ने अब मस्जिदों को लेकर विवादित बयान दिया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि मस्जिद कोई धार्मिक स्थल नहीं है..इसलिए उसे कभी भी तोड़ा जा सकता है

 

सुब्रमण्यम स्वामी ने गुवाहाटी में मजिस्द को धार्मिक स्थल बताकर..मुस्लिम धर्म का अपमान किया है..जिसके बाद असम में सुब्रमण्यम स्वामी के बयान का जबरदस्त विरोध हुआ..साथ ही उनके खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया है। मामले को बढ़ता देख सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने बयान पर सफाई भी दी..स्वामी ने सफाई देते हुए सऊदी अरब का एक उदाहरण पेश किया..जिसमें मस्जिदों को जमींदोज करार दिया गया है...साथ ही ये भी कहा कि अगर कोई मेरे राय से इत्तेफाक नहीं रखता, तो मैं इस मुद्दे पर उसके साथ बहस करने को तैयार हूं.मुझे यह जानकारी सऊदी अरब के लोगों से मिली”..
  
सुब्रमण्यम स्वामी ने मस्जिदों को बिल्डिंग और सभी मुसलमान पहले भारतीय हिंदू थे..ये कहकर चिंगारी को और भड़का दिया है..साथ ही विपक्ष को सरकार पर हमला करने का सुनहरा मौका दे दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब स्वामी ने मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान दिया है। इससे पहले स्वामी ने दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम में आपत्तिजनक बयान दिया है..देश में हिंदू बहुसंख्यक रहेगा तभी लोकतंत्र रहेगा..उन्होंने कश्मीर और केरल में मुसलमान बहुसंख्यक हैं..इसलिए यहां लोकतंत्र नहीं है..और हिंदुओं का बुरा हाल है
  

कभी मस्जिदों को बिल्डिंग..तो कभी मुसलमानों को हिंदू..या फिर कभी मुसलमानों के बहुसंख्यक होने से हिंदूओं का बूरा हाल हो रहा है। ऐसे बयान सुब्रमण्यम स्वामी को शोभा नहीं देते है..क्योंकि वो इतने ज्ञानी और बुद्धिजीवी है कि..उनकी गिनती वरिष्ठ नेताओं में की जाती है..लेकिन ये भी सच है कि सुब्रमण्यम स्वामी ने जब जब जुबान खोली है..उससे विवाद ही बढ़े है..अब देखना ये होगा कि विपक्ष मोदी सरकार को घेरने के लिए स्वामी के बायन को किस तरह से लेती है।         

Comments

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद