Posts

Showing posts from December, 2011

दर्द भरा नग़मा

Image
बेवजह,बेवफ़ा,बेरहम तूने ये क्या    किया ?   मेरा दिल तोड़ दिया।   मुझे अकेला छोड़ दिया।   तू कहां चला गया।   तेरा साया याद आ गया। मेरी मोहब्बत को रुसवा क्यों किया ? मुझको तूने तन्हा क्यों किया ? ला के मुझे इस मोड़ पर... अपना हाथ क्यों छुड़ा लिया ? बेवजह, बेवफ़ा, बेरहम तूने ये क्या किया ? मेरा दिल तोड़ दिया। मुझको अकेला छोड़ दिया-2 याद आ गए तेरे वो वादे... रूला गईं तेरी वो यादें... और दे गईं दिल को हज़ारों ज़ख्म। कैसे कहूं अपने दिल का हाल। रोता है दिल और देता है दुआएँ... बेवजह, बेवफ़ा, बेरहम तूने यह क्या किया ? मेरा दिल तोड़ दिया। मुझको अकेला छोड़ दिया-2   तूने भुला दिया मुझको...   पर मैं ना भुला पाई तुझको।   तेरी यादें मुझे सताती रही है...   दिल को बहुत रूलाती रही है।   बेवजह, बेवफ़ा, बेरहम तुने यह क्या किया ?   मेरा दिल तोड़ दिया।   मुझको अकेला छोड़ दिया-2   दिल छुप-छुपके रोता है...   अक्सर तुझे याद करता है।   मैं मर जाऊंगी तेरा नाम लेकर...   और छूट जाएंगी पीछे...   मेरी अधूरी कहानी। ...

तन्हाई

Image
बार-बार मेरे ज़हन में.... एक सवाल उठता है। मुझसे कोई क्यों इतनी नफ़रत करता है ? मेरा नाम सुनते ही...    क्यों लोगों के चेहरों से हवाईयां उड़ जाती है ? मेरी आहट होते ही... घबराहट महसूस होने लगती है। बार-बार मेरे जहन में... एक सवाल उठता है। मुझसे कोई क्यों इतनी नफ़रत करता है ? अक्सर मेरे बारे में... चर्चा आम है। लेकिन मेरी सच्चाई से कोई अवगत नही है क्या बताऊं मैं अपने बारे.... जब कोई जानने के लिए ही उत्सुक नही है। क्या मैं इतनी बुरी हूँ ? जो मेरा नाम सुनते ही... लोग ख़ामोश हो जाते है। ख़ामोशी मेरा पैग़ाम ज़रूर है। लेकिन मेरी पहचान नही.... फिर ख़्यालों के भँवर में दिल डूब जाता है। खुद से एक सवाल करता है। मुझसे क्यों कोई इतनी नफ़रत करता है ? जिधर देखती हूं किसी हताश व्यक्ति को... तो दुआ देने लगती हूं.... मेरी तरह कोई मायूस ना रहे। तो साया बनकर चलती हूँ।   और अपनी मंज़िल की तलाश में... निकल पड़ती हूँ। चारों तरफ एक ही नज़ारा... नज़र आता है। खोया-खोया हर इन्सान रहता है। तो मेरी आँखों से....        आँसू निकल पड़ते है।   ...

एक गीत....

Image
Girl- आँखों ही आँखों में बाते हुई, तो दिल कहीं खो न जाए। Boy- दिल खो गया तो, प्यार हो जाएगा....         और प्यार हो जाएगा। Boys- तुझको भी मुझसे मौहब्बत अगर है, तो फिर क्यो सहे हम ये दूरी.... Girl- न देखों तुम मुझको यूं तिरछी निगाहों से, दिल में होती है हलचल.... Boy- हलचल हुई तो होगी बड़ी ही बेकारारी। Girl- और बेकारारी में दिल कहीं खो न जाए, Boy- दिल खो गया तो, प्यार हो जाएगा....          और प्यार हो जाएगा। Girl- सावन के मौसम में जब बरसेगा, ये बेईमान बादल। Boy- तो दिल की धड़कनों से उठेंगी चिंगारियां, Girl- इन चिंगारियों में हम न जल जाए, और कहीं खो न जाए। Boy- अब एक दूजे में खोने और समा जाने को कहता है दिल.... Girl- अब आँखों ही आँखों में बातें भी होंगी, मुलाकाते भी होंगी,     और प्यार हो जाएगा।