दर्द भरा नग़मा


बेवजह,बेवफ़ा,बेरहम तूने ये क्या 
  किया?
  मेरा दिल तोड़ दिया।
  मुझे अकेला छोड़ दिया।
  तू कहां चला गया।
  तेरा साया याद आ गया।

मेरी मोहब्बत को रुसवा क्यों किया?
मुझको तूने तन्हा क्यों किया?
ला के मुझे इस मोड़ पर...
अपना हाथ क्यों छुड़ा लिया?
बेवजह, बेवफ़ा, बेरहम तूने ये क्या किया?
मेरा दिल तोड़ दिया।
मुझको अकेला छोड़ दिया-2


याद आ गए तेरे वो वादे...
रूला गईं तेरी वो यादें...
और दे गईं दिल को हज़ारों ज़ख्म।
कैसे कहूं अपने दिल का हाल।
रोता है दिल और देता है दुआएँ...
बेवजह, बेवफ़ा, बेरहम तूने यह क्या किया?
मेरा दिल तोड़ दिया।
मुझको अकेला छोड़ दिया-2

  तूने भुला दिया मुझको...
  पर मैं ना भुला पाई तुझको।
  तेरी यादें मुझे सताती रही है...
  दिल को बहुत रूलाती रही है।
  बेवजह, बेवफ़ा, बेरहम तुने यह क्या किया?
  मेरा दिल तोड़ दिया।
  मुझको अकेला छोड़ दिया-2

  दिल छुप-छुपके रोता है...
  अक्सर तुझे याद करता है।
  मैं मर जाऊंगी तेरा नाम लेकर...
  और छूट जाएंगी पीछे...
  मेरी अधूरी कहानी।
  तू आ जा मेरे पास...
  मेरे साथिया...
मेरे सूने दिल को करार आ जाएंगा।
तुने यह क्या किया?
बेवजह, बेवफ़ा, बेरहम तूने यह क्या किया?
मेरा दिल तोड़ दिया।
मुझको अकेला छोड़ दिया-2

Comments

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद