Posts
Showing posts from 2018
बीजेपी-पीडीपी का गठबंधन टूटा
- Get link
- X
- Other Apps
2015 में जम्मू कश्मीर में किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहूमत नहीं मिला था... जम्मू में बीजेपी ने परचम लहराया तो घाटी में पीडीपी की चमक देखने को मिली था...दोनों पार्टियों ने मार्च 2015 में गठबंधन की सरकार बनाई ताकि जम्मू कश्मीर में विकास हो... लेकिन सेना , पत्थरबाजों, आतंकियों, नीतियों के मोर्चे पर दोनों पार्टियों के मतभेद खुलकर सामने आ रहे थे....जिसका नतीजा ये रहा है कि ये गठबंधन 40 महीनों में ही टूट गया... जम्मू कश्मीर में बीजेपी भाजपा ने पीडीपी का साथ छोड़ दिया है। हालांकि इस बेमेल गठबंधन के 40 महीनों पर विपक्ष अब जहर उगल रहा है। पीडीपी का तो यह कहना है कि " उसे बीजेपी के इस फैसले का पहले पता ही नहीं था। कोई भी संकेत दिए बिना बीजेपमी ने एकदम से महबूबा को चौंका दिया" । सरकार गिरने के बाद पीडीपी क्या नया फॉर्मूला निकालेगी इसके लिए पीडीपी के सभी नेता बैठेंगे। फिलहाल इस्तीफे के बाद महबूबा ने कहा है कि " उन्होंने बीजेपी से बड़े विजन के लिए गठबंधन किया था। घाटी में शांति की कोशिशें होती रहेंगी" । लेकिन इस दौरान महबूबा ने अपने पाक प्रेम का भी इज़हार करते हुए मा...
धरने में कैद दिल्ली की सियासत
- Get link
- X
- Other Apps
धूल के शिकंजे में दिल्ली है... और दिल्ली की सियासत धरने में कैद हो चुकी है... AAP और BJP का पॉलिटिक्ल ड्रामा है वो देखने को मिलता रहा है... कुल मिलाकर यहां नज़र आ रहा है कि जनता त्रस्त है और नेता मस्त है.... क्योंकि दिल्ली में ' धरना ' पॉलिटिक्स चल रही है.... दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल , डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया , मंत्री गोपाल राय और सत्येंद्र जैन के धरने चल रहा है... जहां एक तरफ एलजी दफ्तर में दिल्ली सरकार का धरना चल रहा है तो दूसरी तरफ एलजी ने गृह मंत्री से मुलाक़ात की और इस धरने को बेतुका बताया। धरने का जवाब धरने से देने के लिए बीजेपी भी मैदान में उतरी... सीएम केजरीवाल के दफ़्तर के वेटिंग रूम में बीजेपी विधायकों का धरना देखने को मिला। खास बात ये है कि उन्हें आम आदमी पार्टी के बाग़ी विधायक कपिल मिश्रा का भी समर्थन मिला। सीएम कार्यालय पर धरना दे रहे बीजेपी विधायक विजेंदर गुप्ता ने आरोप लगाया है कि “ केजरीवाल ने ऑफ़िस के टॉयलेट पर भी ताला लगवा दिया है। CM अरविंद केजरीवाल के कार्यालय में पानी की मांग को लेकर 20 घंटे से हैं , रात भर मच्छरों से परेशान रहे , CM सा...