धरने में कैद दिल्ली की सियासत
धूल के शिकंजे में दिल्ली है... और दिल्ली की सियासत धरने में कैद हो
चुकी है... AAP और BJP का पॉलिटिक्ल ड्रामा है वो देखने को मिलता रहा है... कुल मिलाकर यहां नज़र आ रहा
है कि जनता त्रस्त है और नेता मस्त है.... क्योंकि दिल्ली में 'धरना' पॉलिटिक्स चल रही है.... दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय और सत्येंद्र जैन के धरने चल
रहा है... जहां एक तरफ एलजी दफ्तर में दिल्ली सरकार का धरना चल रहा है तो दूसरी
तरफ एलजी ने गृह मंत्री से मुलाक़ात की और इस धरने को बेतुका बताया।
धरने का जवाब
धरने से देने के लिए बीजेपी भी मैदान में उतरी... सीएम केजरीवाल के दफ़्तर के
वेटिंग रूम में बीजेपी विधायकों का धरना देखने को मिला। खास बात ये है कि उन्हें
आम आदमी पार्टी के बाग़ी विधायक कपिल मिश्रा का भी समर्थन मिला। सीएम कार्यालय पर
धरना दे रहे बीजेपी विधायक विजेंदर गुप्ता ने आरोप लगाया है कि “केजरीवाल ने ऑफ़िस के टॉयलेट पर भी ताला लगवा दिया
है। CM अरविंद
केजरीवाल के कार्यालय में पानी की मांग को लेकर 20 घंटे से हैं, रात भर मच्छरों से परेशान रहे, CM साहब ने ऑफ़िस के टॉयलेट पर भी ताला लगवा
दिया है.. लेकिन, 'हर ज़ोर ज़ुल्म
की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है.' AAP की नौटंकी को
बेनक़ाब करने के लिए हमारा धरना जारी रहेगा”।
Comments
Post a Comment