Posts

Showing posts from July, 2015

व्यापमं या मौत का घोटाला

Image
व्यापमं घोटाला या फिर मौत का घोटाला...जिस घोटाले की भेंट लगातार जिंदगिया चढ़ रही है..उस घोटाले में देश के पीएम मोदी क्यों मौन बन कर बैठ गए..विपक्ष लगातार उन्हें चुप्पी तोड़ने की सलाह दे रहा है..पीएम मोदी विदेश दौरे पर है..जब देश में और मध्यप्रदेश की जनता को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत है...उस वक्त पीएम को विदेश दौरा याद आ रहा है..खैर पीएम मोदी की बात बाद में करेंगे लेकिन उससे पहले शिवराज सरकार की बात करते है। शिवराज जी आपके राज्य में क्या हो रहा है। बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में एक के बाद एक जिंदगी पर मौत का साया मंडरा रहा है..जिसमें 47 लोगों मौते हो चुकी है...ये मौते उन लोगों की है..जो किसी न किसी वजह से व्यापमं से जुड़े हुए थे...अगर ये आकड़ां बढ़ जाए तो हैरानी की बात नहीं होगी..क्योंकि व्यापमं घोटाला अब मौत का घोटाला बन चुका है..इस खौफनाक मंज़र में कई जिंदगी सांसे तो ले रही है..लेकिन उनकी सांसे कब छिन जाए ये किसी को नहीं पता। व्यापमं घोटाले में जिस तरह से विपक्ष अक्रमक हो गया है..उसके लगातार व्यापमं की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI से कराने की मांग कर रहा है। हालांकि 9 जुलाई...

ललित मोदी का ट्वीट बम

Image
क्रिकेट दुनिया में तो ललित मोदी ने खूब रंग जमामा है..लेकिन अब वो राजनीति गलियारों में ऐसा हड़कंप मचा रहे है..जिसमें हर को कोई हैरान है। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी हर दिन एक नया खुलासा करते है। ललित मोदी की मदद के मामले में जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का नाम सामने आया था। विपक्ष ने इस मुद्दे को खूब भूनाया..उसके बाद जब ललित ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम लिया..तो कांग्रेस की तो बल्ले बल्ले हो गई..लेकिन ललित मोदी ने लंदन में बैठक कर जिस कहानी की स्क्रिप्ट लिखी थी। ये तो उसका ट्रेलर था। इस ट्रेलर ने राजनीति में गलियारों में हड़कंप मचा दिया। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों मोदी सरकार पर जमकर जुबानी तीर छोड़े। सभी ने एक सुर बीजेपी नेताओं का इस्तीफा मांगा..लेकिन जब कहानी ट्विस्ट आया..तो कांग्रेस के पसीने छूट गए...क्योंकि ललित मोदी के निशाने पर इस बार कांग्रेस थी। पहले ललित मोदी ने प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा का नाम लिया। उसके बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी के जरिये कांग्रेस अध्यक्ष को भी लपेट लिया..लेकिन अभी तक गांधी परिवार में कांग्रेस के युवराज...

100 सवालों से अच्छी है ये खमोशी..

Image
ऐसा भी वक्त जीवन में आता है। अच्छा-खासा दोस्त भी दुश्मन बन जाता है। यह गाना इस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिल्कुल सूट कर रहा है। जो हम कहना चाहते है। शायद वो गाना बयां कर रहा है। जिस नमो नमो ने सबके पसीने छुड़ा दिए थे। विपक्षियों का लोकसभा चुनाव में सूपड़ा साफ कर दिया था। जिस नमो नमो का नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर रटा हुआ था। आज उसी नमो नमो की राह में अपने ही रोड़ा बन गए है। मोदी के अपनों की करतूत दुश्मनों से ज्यादा जख्म दे गए है..और विरोधी पार्टियों को बैठे-बिठाए हमला करने का मौका मिल गया है। इस कड़ी में सबसे पहले नाम आया मोदी कैबिनेट में विदेश मंत्री का दर्जा प्राप्त मंत्री..यानि कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज..जिनका नाम आईपीएल के पूर्व कमिश्नर की मदद को लेकर ऐसा उछला की अब तक विरोधी सुषमा के इस्तीफे की मांग कर रहे है। इसके बाद जो नाम सामने आया वो शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। वो नाम था राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का..राजे के ललित मोदी के संबंधों का खुलासा होने के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। इस मौके को विपक्ष किसी हाल में भी नहीं छोड़ना चा...