ललित मोदी का ट्वीट बम


क्रिकेट दुनिया में तो ललित मोदी ने खूब रंग जमामा है..लेकिन अब वो राजनीति गलियारों में ऐसा हड़कंप मचा रहे है..जिसमें हर को कोई हैरान है। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी हर दिन एक नया खुलासा करते है। ललित मोदी की मदद के मामले में जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का नाम सामने आया था। विपक्ष ने इस मुद्दे को खूब भूनाया..उसके बाद जब ललित ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का नाम लिया..तो कांग्रेस की तो बल्ले बल्ले हो गई..लेकिन ललित मोदी ने लंदन में बैठक कर जिस कहानी की स्क्रिप्ट लिखी थी।


ये तो उसका ट्रेलर था। इस ट्रेलर ने राजनीति में गलियारों में हड़कंप मचा दिया। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों मोदी सरकार पर जमकर जुबानी तीर छोड़े। सभी ने एक सुर बीजेपी नेताओं का इस्तीफा मांगा..लेकिन जब कहानी ट्विस्ट आया..तो कांग्रेस के पसीने छूट गए...क्योंकि ललित मोदी के निशाने पर इस बार कांग्रेस थी। पहले ललित मोदी ने प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा का नाम लिया। उसके बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी के जरिये कांग्रेस अध्यक्ष को भी लपेट लिया..लेकिन अभी तक गांधी परिवार में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का नाम बचा था...लेकिन शनिवार को ललित मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपने शिंकजे में लिया..और ट्वीट करके राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा से पूछ डाला की क्या आपने मेरी मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाया था



ललित मोदी ने इससे पहले कई बड़े खुलासे किए। बीजेपी नेता सुंधाशु मित्तल का नाम भी था। कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गजों के नाम लेकर उनको कठघरें में खड़ा कर दिया। ललित मोदी के खिलाफ मनी लॉड्रिंग के मामले में ईडी ने समन जारी कर दिया।   ललित मोदी का डर्टी गेम अब किस ओर करवट लेगा। ये तो किसी को नहीं पता...लेकिन कांग्रेस इस बात को लाख बार झुठलाने की कोशिश क्यों न करें..लेकिन ललित मोदी ने 3 हफ्तों के अंदर जवाब देने की बात कही। जिस तरह से ललित मोदी खुलासे पर खुलासे कर रहे है। उस नज़रिये से देखे तो ललित मोदी को 3 हफ्तों में जवाब देने के लिए ईडी के समक्ष पेश होना चाहिए...बहरहाल आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने जिस चिंगारी को भड़का दिया है। वो इतनी जल्दी शांत नहीं होने वाली है। वहीं बीजेपी को भी कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया। अब विपक्ष के तेवर कड़े है तो मोदी की सेना भी जवाब देने के लिए तैयार..लेकिन अब देखना होगा कि ललित मोदी की उंगुली ट्वीटर पर किस का नाम टाईप करती है।


Comments

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद