बदले-बदले मोदी
बदला मिजाज.. बदले अंदाज.. बदली रणनीति... और मौसम भी बदल गया..वैसे सर्दियों का मौसम करवट ले चुका है..और हल्का हल्का खुशनुमा मौसम आ गया है..और इसी मौसम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बदले बदले से नजर आ रहे है..जिन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते थे..उन मुद्दों पर चुप्पी तोड़ रहे हैं..जिन पर हमला करते नहीं थकते थे..अब उनसे दोस्ती निभा रहे हैं। दिल्ली में हार के बाद प्रधानमंत्री मोदी का अंदाज बदल गया है। एक हार इंसान को इतना बदल देती है..लेकिन विश्वास नहीं होता..विश्वास करना बेहद जरूरी है..क्योंकि पीएम मोदी बदल चुके है। प्रधानमंत्री मोदी जिस केजरीवाल पर तीखे हमले किया करते थे..अब खांसी पर उनकी खैरियत पूछ रहे हैं..मोदी के सुर शरद पवार से लेकर अरविंद केजरीवाल तक बदल गए हैं। मोदी का अंदाज अब बदला हुआ है.. और रणनीति भी बदल गई है। लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में पहली बार बीजेपी का विजय रथ रुका..वो भी करारी हार के साथ...और अब नौ महीने तक काम करने के बाद मोदी सरकार अपना पहला बजट पेश करने वाली है..मोदी की बदली हुई रणनीति बजट से पहले की तैयारी का ही हिस्सा है। मोदी बजट पर बैटिंग...