जीत से ज्यादा हार पर चर्चा



इस जीत को क्या कहें..जिससे भारत के प्रधानमंत्री की पड़ोसी देशों में खिल्ली उड़ाई जा रही है..जिसे भारत की करारी हार के रूप में  देखा जा रहा हो। भारत में आप समर्थक जीत का जश्न मना रहे है..तो मोदी समर्थक सदमे में है कि ये क्या हो गया है..बेहरहाल जीत मिली या हार..लेकिन पड़ोसी देशों में इसे बीजेपी की हार नहीं इसे भारत की हार से जोड़ा जा रहा है..जिस एतिहासिक जीत के साथ नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने थे..जिस अंदाज से मोदी ने विदेशों में भारत को नई पहचान दिलाई थी..मोदी ने भारत को मजबूती के साथ पेश किया था..अब वहीं मजबूत छवि कमजोर पड़ने लगी है...
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में बीजेपी के कद्दावर नेता और भारत के प्रधानमंत्री के बारें में चर्चा हो रही है..मोदी के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है..जिससे हर हिंदुस्तानी का सिर शर्म से झुक जाएगा..लेकिन अब कहना या इस बात पर सोचने की ओर मंथन करने की जरूरत है..बीजेपी इस हार से उबरने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है..लेकिन ये हार ऐसी हार है..जो मोदी को रात को सोने देगी..और न चैंन से रहने देगी..अब वक्त आ गया है इस हार को मोदी जीत में बदले..और अपने विरोधियों को करारा जवाब दें..जो मोदी पर फब्बतियां कस रहे है..बेहद शर्मनाक है।
देश के दो दिग्गजों की पहली मुलाकात हुई..और ये भी चर्चा का विषय बना..मोदी के आलोचकों ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी पर चुटकी ली..कहा, क्या चायवाला केजरीवाल को चाय बनाकर पिलाएगा..ये बात हर मोदी समर्थक को कांटे की तरह चुभ रही होगी..लेकिन जिस तरह से बीजेपी दिल्ली में ओंधे मुंह गिरी..उससे तो न कुछ कहा जा सकता है..और न कोई उम्मीद की जा सकती है..लेकिन कहते जब शेर घायल होता है तो वो और भी खतरनाक हो जाता है..और इस वक्त यह हाल बीजेपी के शेर का है। अब देखना होगा कि ये शेर कब दहाङता है


Comments

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद