कौन सच्चा..कौन झूठा !

चुनाव...चंदा..और चाल...दिल्ली विधानसभा चुनाव से आम आदमी की पार्टी की पोल खोली..आवाम एनजीओ ने आम आदमी पार्टी की पोल खोली..एनजीओ ने आरोप लगाया है कि आप ने बोगस कंपनियों से 2 करोड़ का चंदा लिया..आप पर आरोपों की बौछार होने लगी तो..आप ने मोर्चा संभाला और मैदान में अपनी सफाई देने लगी है..जहां एक तरफ आप ने आवाम के आरोपों को सिरे से नकारा तो वहीं दूसरी तरफ आप ने बीजेपी पर जुबानी हमला बोला।

फर्जी फंडिंग मामले में आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की..और इस हरकत के लिए बीजेपी को कसूरवार ठहराया..लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है...ये तो बीजेपी या फिर आम आदमी पार्टी ही जानती है...वहीं इस मामले जांच के लिए आप ने सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात कही..और जांच के लिए एसआईटी की मांग की..इतना ही नहीं आप ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फर्जी फंडिंग की जांच में सहयोग की अपील भी करेगी।
एनजीओ आवाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आप पर आरोप लगाया कि पिछले साल 5 अप्रैल की रात बारह बजे चार कंपनियों से 50 -50 लाख रुपये लिये गए..यानी दो करोड़ की रकम चंदे के तौर पर ली गई..आरोप ये है कि जिन कंपनियों ने चंदे दिये उनका पता दिल्ली की झुगगी वाले इलाकों में है..मतलब आरोप लगाने वालों का कहना है कि इतनी बड़ी रकम ऐसी कंपनियों ने कहां से दी है..

चुनावी मौसम में आप पर आरोप लगे तो भला बीजेपी इस मौके को कैसे ना भुनाती..फिर क्या था बीजेपी को मौका मिला और आरोप प्रत्यारोप की राजनीति फिर गहराने लगी..दोनों ही पार्टियों ने एक दूसरे को कठघरें में खड़ा करना शुरू कर दिया है..अब सबकी निगाहें सच जानने पर टिकी है..आप सच बोल रही है..या फिर उस पर लगे आरोप सच्चे है।

Comments

Popular posts from this blog

दर्दनाक मौत

खौफ़नाक मंज़र

बीजेपी-पीडीपी का गठबंधन टूटा