कौन भारत माता की जय बोलेगा और कौन नहीं बोलेगा। अब समाज के यह ठेकेदार तय करेंगे। समाज के ये ठेकेदार भारत माता की जय पर बयानबाज़ी करने से पहले उन शहीदों की कुर्बानी को ज़रा याद कर ले। जिन्होने हंसते हंसते भारत माता को आज़ाद कराने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। वैसे तो देश में जो मुद्दा छिड़ गया हैं। वो इतनी जल्दी शांत नहीं होने वाला है..क्योंकि भारत माता की जय पर विवाद गरमाता जा रहा है। अब इस विवाद में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस पर भी कूद पड़े हैं। देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि “ भारत माता की जय नहीं बोलने वालों को इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। भारत माता की जय ' नहीं कहते , उन्हें देश में रहने का हक नहीं है। फडणवीस ने कहा , ' मैं मुंबई की एक मजार पर गया , सैंकड़ो मुस्लिम मौलवियों ने ' भारत माता की जय ' कहा , जो भारत के टुकड़े होने की बात करते हैं , वो नाकाम होंगे। भारत माता की जय किसी धर्म का नारा नहीं है। ” वहीं गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा “ ...