JIT ने बदले रंग

पाकिस्तान इतनी जल्दी पलट जाएगा। यह बात भारत ने कभी सपने में भी नहीं सोची होंगी..लेकिन गुनाहगार हमेशा को खुद को सही साबित करने के लिए तमाम झूठ बोलता है..और अपनी बातों से भी पलट जाता है। ऐसा ही पाकिस्तान से आई जेआईटी ने वतन लौटते ही एनआईए और भारत सरकार को तगड़ा झटका दिया है। एनआईए के दावों के उलट जेआईटी ने 2 अप्रैल 2016 को कहा है कि..भारतीय अधिकारी उन्हें वैसे सबूत मुहैया कराने में असफल रहे हैं। जो साबित कर सके कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने एयरबेस पर हमला किया था

पाकिस्तानी मीडिया में इस आशय की रिपोर्ट आई है। पाकिस्तानी जांचकर्ताओं को सैन्य बेस में मुख्य द्वार के बजाए एक छोटे रास्ते से अंदर ले जाया गया..और उनका दौरा सिर्फ 55 मिनट का था। सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि इतने समय में जेआईटी कोई सबूत नहीं जुटा सकी

जेआईटी सदस्यों ने 29 मार्च को पठानकोट एयरबेस पर मुठभेड़ वाली जगह का दौरा किया था...यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने उन्हें सूचनाएं दी और हमलावर जिस रास्ते से अंदर आए थे वो दिखाया..एनआईए के डीजी शरद कुमार ने 1 अप्रैल 2016 को कहा कि जेआईटी को जांच एजेंसी ने आतंकियों के डीएनए रिपोर्ट से लेकर फोन कॉल तक तमाम सबूत सौंप दिए हैं। हमले की पूर्व संध्या पर पठानकोट वायुसेना बेस के परिसर के 24 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में रोशनी प्रबंध में दिक्कत थी..हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी टीम को सिर्फ सीमा सुरक्षा बल और भारतीय बलों की लापरवाही की सूचना दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद