बीजेपी का नया पैंतरा
बीजेपी और आप में जुबानी जंग दिनोंदिन तेज हो रही है..मैदान में पटकनी देने के लिए नए नए हथकंडे अपनाए जा रहे है...कुछ अच्छे है तो कुछ बुरे है..दोनों ही पार्टियां जनता जनार्दन को रिझाने की पुर जोर कोशिशे कर रही है..ये कोशिशे कितनी रंग लाती है...ये तो वक्त बताएगा..लेकिन इस बात चर्चा का विषय है..दिल्ली का दंगल.. दिल्ली के दंगल की अगर बात करे..तो ये बात साबित हो जाती है कि इस बार दिल्ली के दंगल में कांग्रेस-बीजेपी की टक्कर नहीं है..बल्कि बीजेपी-आप की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी...दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है...तो वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी जुबान से ऐसे तीर छोड़े..जो अब उनके गले की फांस बन चुके है..चुनाव आयोग के बार बार लताड़ने के बाद भी केजरीवाल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है..केजरीवाल किसी न किसी रैली में नोट के बदले वोट देने वाला बयान दोहरा ही देते है..जिसके चक्कर में केजरीवाल को सफाई भी देने पड़ी.. बीजेपी ने आप को घेरने के लिए एक नया फार्मूला बनाया है..बीजेपी हर रोज केजरीवाल से 5 सवाल पूछेगी..और ये सिलसिला जब तक जारी रहेगा जब तक दि...