बीजेपी का नया पैंतरा


बीजेपी और आप में जुबानी जंग दिनोंदिन तेज हो रही है..मैदान में पटकनी देने के लिए नए नए हथकंडे अपनाए जा रहे है...कुछ अच्छे है तो कुछ बुरे है..दोनों ही पार्टियां जनता जनार्दन को रिझाने की पुर जोर कोशिशे कर रही है..ये कोशिशे कितनी रंग लाती है...ये तो वक्त बताएगा..लेकिन इस बात चर्चा का विषय है..दिल्ली का दंगल..

दिल्ली के दंगल की अगर बात करे..तो ये बात साबित हो जाती है कि इस बार दिल्ली के दंगल में कांग्रेस-बीजेपी की टक्कर नहीं है..बल्कि बीजेपी-आप की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी...दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है...तो वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी जुबान से ऐसे तीर छोड़े..जो अब उनके गले की फांस बन चुके है..चुनाव आयोग के बार बार लताड़ने के बाद भी केजरीवाल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है..केजरीवाल किसी न किसी रैली में नोट के बदले वोट देने वाला बयान दोहरा ही देते है..जिसके चक्कर में केजरीवाल को सफाई भी देने पड़ी..
बीजेपी ने आप को घेरने के लिए एक नया फार्मूला बनाया है..बीजेपी हर रोज केजरीवाल से 5 सवाल पूछेगी..और ये सिलसिला जब तक जारी रहेगा जब तक दिल्ली में चुनाव न हो जाए.. बीजेपी ने 28 जनवरी को केजरीवाल से 5 सवाल पूछे...और केजरीवाल से इनका जवाब मांगा...बीजेपी ने केजरीवाल से पूछा कि कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार क्यों बनाई..शीला दीक्षित के खिलाफ जांच क्यों नहीं की गई..कई ऐसे सवाल पूछे जिनका अब केजरीवाल को देना है..लेकिन केजरीवाल ने बीजेपी के पहले 5 सवालों के जवाब तो दिए नहीं...बीजेपी ने फिर से केजरीवाल पर 5 सवाल दाग दिए..दिल्ली के दंगल में किस पार्टी का महारथी अपनी सेना के साथ युद्ध में विजयी होता है..ये 10 फरवरी को पता चलेगा..आप और बीजेपी की जंग में हम कांग्रेस का तो भूल ही गए...

कांग्रेस की स्थिति दिन पर दिन बदतर होती जा रही है..शुक्रवार और महीने की 30 तारीख कांग्रेस के लिए किसी काले दिन से कम नहीं था..जिस गांधी की पुण्यतिथि थी..उसी दिन पार्टी की दिग्गज नेता और पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया..पार्टी से इस्तीफा देने से पहले जयंती नटराजन ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला...ऐसे ऐसे राज खोले जो आने वाले समय में कांग्रेस में बड़ा तूफान ला सकते है..

Comments

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद