यूपी में बेलगाम अपराध
यूपी में बदहाल कानून व्यवस्था पर अखिलेश सरकार चारों खाने चित हो गई हैं..हर दिन यूपी में घिनौनी वारदात का एक नया चैप्टर खुल जाता है..और एसपी सरकार के तमाम वायदों पर पानी फेर जाता हैं... पहले बदायूं कांड, लखनऊ गैंगरेप अब कानपुर में जघन्य अपराध..बदायूं कांड का सच अभी दुनिया के सामने आया भी नहीं था कि..16 जुलाई को 16 दिसंबर जैसा जघन्य अपराध लखनऊ के मोहनलाल गंज इलाके में हुआ...जिसने भी इस कहानी को सुना उसकी आँखों से आंसूओं का सैलाव उमड़ पड़ा..पति के मौत के बाद अपने 2 छोटे छोटे बच्चों के साथ अपनी जिंदगी को गुजार रही थी..लेकिन हैवानियत के दरिंदों ने उसकी खुशियों को पल में तबाह कर दिया..और मासूम बच्चों से माँ की ममता को हमेशा हमेशा के लिए जुदा कर दिया...लेकिन एसपी सरकार कार्रवाई के नाम पर दिखावा करती रही। सरकार के इसी दिखावे के बीच यूपी के कानपुर शहर में जघन्य अपराध को हवा मिली..और शनिवा...