यूपी में बेलगाम अपराध

यूपी में बदहाल कानून व्यवस्था पर अखिलेश सरकार चारों खाने चित हो गई हैं..हर दिन यूपी में घिनौनी वारदात का एक नया चैप्टर खुल जाता है..और एसपी सरकार के तमाम वायदों पर पानी फेर जाता हैं...
        
            पहले बदायूं कांड, लखनऊ गैंगरेप अब कानपुर में जघन्य अपराध..बदायूं कांड का सच अभी दुनिया के सामने आया भी नहीं था कि..16 जुलाई को 16 दिसंबर जैसा जघन्य अपराध लखनऊ के मोहनलाल गंज इलाके में हुआ...जिसने भी इस कहानी को सुना उसकी आँखों से आंसूओं का सैलाव उमड़ पड़ा..पति के मौत के बाद अपने 2 छोटे छोटे बच्चों के साथ अपनी जिंदगी को गुजार रही थी..लेकिन हैवानियत के दरिंदों ने उसकी खुशियों को पल में तबाह कर दिया..और मासूम बच्चों से माँ की ममता को हमेशा हमेशा के लिए जुदा कर दिया...लेकिन एसपी सरकार कार्रवाई के नाम पर दिखावा करती रही।

               सरकार के इसी दिखावे के बीच यूपी के कानपुर शहर में जघन्य अपराध को हवा मिली..और शनिवार सुबह करीब 5 बजे कानपुर महिला की बेपर्दा लाश मिली..महिला का चेहरा बुरी तरह से घायल था..महिला की पहचान करना भी मुश्किल था..बिल्कुल वैसा ही दृश्य सामने आया..जैसा लखनऊ गैंगरेप मामले में हुआ था...तो वहीं आशंका जतायी जा रही है कि वारदात को कहीं और अंजाम देने के बाद महिला का शव फैंककर बेलगाम दरिंदे चले गए..और पुलिस को भनक भी नही पड़ी..और कार्रवाई के नाम पर खाली हाथ लेकर तमाशा देखती रही है...

             लखनऊ गैंगरेप और कानपुर जघन्य अपराध ने देश को हिलाकर रख दिया..तो वहीं बदायूं कांड में अभी सियासत चरम पर है..पोस्टमार्टम होने के बाद फिर से दोबारा पोस्टमार्टम  के लिए शवों को बाहर निकाला जाएगा..सरकार की लापरवाही ने महिलाओं को मौत के सागर में धकेल दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद