महिलाओं के लिए खास मोदी का बजट




मोदी सरकार ने अपना पहला आम बजट पेश किया है...अरूण जेटली के पिटारे से सभी के लिए कुछ न कुछ निकला तो भला मोदी सरकार महिलाओं को कैसे भूल जाती..                    मोदी सरकार ने अपने पहले बजट में महिलाओं के लिए कई खास योजनाएं बनाई। जहां एक ओर महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा सभी पार्टियों को लिए सबब बना हुआ है..तो वहीं मोदी सरकार ने अपने बजट में सबसे ज्यादा जोर महिलाओं की सुरक्षा पर ही दिया..सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 150 करोड़ रुपये बड़े शहरों में खर्च करने की योजना बनाई है..साथ ही बेटी बचाओ, बेटी बढ़ओ योजना पर 100 करोड़ निवेश किए जाने की बात कही हैअरूण जेटली ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ योजना की तो घोषणा की ही साथ ही बालिका कल्याण के लिए 100 करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित किए जाने पर भी जोर दिया। मोदी सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए निर्भया फंड के तहत 150 करोड़ खर्च करने की योजना बनाई..इतना ही नही वित्त मंत्री ने देश में बलिकाओं के प्रति बरती जाने वाली उदासीनत पर भी चिंता व्यक्त की...दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा एक चिंता का विषय है..इसी के चलते मोदी सरकार ने महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए दिल्ली में संकट प्रबंधन केंद्र खोला जाएगा..                        ...और इसके लिए राशि निर्भया कोष से दी जाएगी। जेटली ने शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए भी नई योजनाओं की घोषणा की..साथ ही दृष्टिहीन लोगों के लिए 15 नए ब्रेल प्रेस स्थापित किए जाएंगे..और मौजूदा 10 प्रेस की नए सिरे से मरम्मत की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद