बजट सत्र और हंगामा
महंगाई
के मुद्दे पर चौतरफा घिरी मोदी सरकार को राहत नसीब नहीं हो रही है...सोमवार को 10
बजे संसद में बजट सत्र के पहले दिन की शुरुआत ही हंगामे से हुई..बजट सत्र को शुरु
होते ही..सदन में विरोधियों पार्टियों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया..हंगामे
को देखते हुए स्पीकर सुमित्रा महाजन को सदन की कार्रवाई को स्थागित करना पड़ा..12
बजे फिर से एक बार सदन की कार्रवाई को शुरू हुई..हंगामे के चलते ज्यादा देर नही
चली...
सदन नें
बजट सत्र का पहला दिन हंगामे की भेट चढ़ा..मोदी सरकार का बजट जो आने वाला है..तो
विरोधी कहां शांत होने वाले है..एक के बाद एक विरोधियों ने सवालों के तीर छोड़ने
शुरू किये..कांग्रेस हो या बीएसपी..या फिर एसपी सबके निशाने पर मोदी सरकार थी...बजट
सत्र शुरू होने से पहले मोदी सरकार ने महंगाई का झटका जो दिया है।
बढ़ती
महंगाई के चलते विरोधियों पार्टियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया..महंगाई
और मोदी दोनों का रिश्ता कुछ खास है..मोदी ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए महंगाई
का खूब सहारा लिया..लेकिन अब महंगाई मोदी का कहा पीछा छोड़ने वाली है...महंगाई के
चलते बजट सत्र के पहला दिन हंगामे की भेट चढ़ गया..अब मंगलवार को मोदी सरकार अपना
रेल बजट पेश करेगी..तो वहीं मोदी सरकार का पहला रेल बजट और आम बजट आम लोगों कितनी
राहत देगा..इसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहेगा।
Comments
Post a Comment