कूटनीति पर सवाल
2016 साल की शुरुआत और आतंकी हमला..आतंकियों ने भारत में धमाके करने के लिए पहले से ही खौफनाक साजिश रच ली थी..और उसे अंजाम दिया 2 जनवरी 2016 को...यानि शनिवार के दिन। किसी ने सोचा भी नहीं था कि आतंकी पंजाब की दहलीज़ को फिर दहला देंगे। शनिवार को तड़के 3 बजकर 5 मिनट पर आतंकियों ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हमला कर दिया। पठानकोट में एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले के बाद देश में सियासी माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस ने इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार की विदेश और कूटनीति को जिम्मेदार माना है। इस हमले के साथ मोदी-नवाज की मुलाकात पर भी सवाल खड़े हो गए..क्योंकि इन आतंकवादियों का नाता पाकिस्तान से है। 2 जनवरी 2016 को पठानकोट में आत्मघाती हमला...और 25 दिसंबर 2015 को पाकिस्तान में मोदी-नवाज की मुलाकात। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान की यात्रा खत्म करने के बाद अचानक पाकिस्तान जाने का फैसला करते है.. और मोदी के स्वागत में इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर खास तैयारियां भी की जाती है। मोदी के वहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाता है। खुद पाकिस्तान के वजीरे आलम नवाज शरीफ ने मोदी का ...