मोदी का सूट नीलाम

र्चित गोल्डन सूट अब नीलाम होने के लिए तैयार है..अगले 2 दिन में नीलाम भी हो जाएगा..ये सूट पीएम नरेंद्र मोदी का है..गुजरात के हीरा कारोबारी ने पीएम मोदी को तोहफे में दिया था..मोदी ने इस सूट को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के दौरान..और गणतंत्र दिवस के मौके पर पहना था..मोदी का इतना महंगा सूट पहनना..विरोधियों की आँखों में खटक गया..क्योंकि इस सूट पर सोने के तार से प्रधानमंत्री का नाम लिखा था..कोई कहता हैं कि इस सूट की कीमत 10 लाख है..तो कोई कहता है 15 लाख..लेकिन असली किमत इसके मालिक को पता है..जिसने ये सूट मोदी को गिफ्ट किया था।


चुनावी मौसम में सूट को लेकर पीएम मोदी पर जुबानी हमला हुआ..विरोधी पार्टियों ने सुर में सुर मिलाकर मोदी पर जुबानी तीर छोड़े..सबसे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘विकास की बात करने वाले प्रधानमंत्री 10 लाख का सूट पहनते है..उन्हें गरीबों की चिंता नहीं है..वो तो नाम के लिए विकास की बात करते है’..



राहुल के बाद सभी विरोधी पार्टियों ने मोदी के सूट को चुनावी मुद्दा बनाया..और जनता के सामने मोदी की नकारत्मक छवि पहुंचाने
की कोशिश में लग गए..मोदी ने लोकसभा चुनाव विकास के नाम पर लड़ा था..लेकिन जिस तरह से मोदी की छवि को सूट के नाम पर धूमिल किया जाने लगा..ये बात मोदी को अंदर ही अंदर परेशान कर रही थी..मोदी खुद को ही कोस रहे होंगे कि..गणतंत्र दिवस के मौके पर इस सूट को पहनकर बहुत बड़ी गलती की है..फिर दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार..दोनो ही बातें मोदी को हजम नहीं हो रही थी।


मोदी ने अपने विकास के एजेंडे को एक बार फिर जनता के सामने लाने के लिए तोहफे को नीलाम करने का फैसला किया..फिर क्या था गोल्डन सूट को सूरत में चल रही प्रियदर्शनी में नीलाम करने के लिए रख दिया..जैसे ही सूट की नीलामी शुरू हुई तो पहले ही दिन  10 लाख से 1 करोड़ के पार पहुंच गई है..नीलामी के लिए सूट के साथ करीब 455 और तोहफे भी रखे गए है..वहीं 20 तारीख को पता चल जाएगा कि..मोदी के सूट का मलिक कौन है..और सूट कितनी राशि में खरीदा गया है..नीलामी से मिलने वाली राशि को गंगा सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा..जहां एक ओर मोदी के खास सूट की नीलामी चल रही है..वहीं अब इस पर नीलामी पर बवाल भी मचा हुआ है..कांग्रेस नेता अजय माकन ने नीलामी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ‘प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि ये प्राइवेट गिफ्ट है..क्या अब हम इसे प्राइवेट गिफ्ट कैसे हो सकता है..जब प्रधानमंत्री को गिफ्ट दे रहा है तो वह प्राइवेट कैसे है..जब किसी ने प्रधानमंत्री को दस लाख का किसी ने गिफ्ट दिया है तो जरूर कुछ अपेक्षा कर रहा होगा या फिर पहले ही कोई काम हो गया होगा तो गिफ्ट दिया है’

जाहिर है जिस तरह से विरोधी पार्टियां सूट को लेकर मोदी पर हमलावर हो रही है..उससे तो एक बात साफ हो गई कि..जब से सूट मोदी के पास था तब भी विवादों में था..अब जब नीलाम होने जा रहा है..अब भी विवादों में है..और इन्हीं विवादों की वजह से ये मोदी की परेशानी का सबब बना रहा है।




Comments

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद