मोदी का 'जय किसान'

भूमि अधिग्रहण बिल पास होगा या नहीं..यह एक बड़ा सवाल है..और इसी के चलते आज पीएम मोदी ने मन की बात की। सत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छठीं बार मन की बात थी..इस बार मन की बात में जो खास रहा वो था..पीएम मोदी का किसानों से सीधे जुड़ना। जहां एक ओर प्रधानमंत्री किसानों से मन की बात कर रहे थे..उसी दौरान 2 किसान अपनी मौत की सेज सजा रहे थे..बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसल बर्बाद कर दी है..और इसी के चलते  बांडा में 2 किसानों ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की।



बेमौसम बारिश ने किसानों को खून के आंसू रूलाया है..तो वहीं पीएम मोदी ने किसानों के जख्मों पर महरम लगाने की पूरी कोशिश की..पीएम मोदी ने कहा पिछले साल सूखा पड़ा था..इस बार बारिश ने किसानों की फसल बर्बाद कर दी है..पीएम मोदी ने किसानों को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया। प्रधानमंत्री ने कहा मेरे मंत्री राज्यों का दौरे कर रहे है..उसके बाद सरकार किसानों को पूरी मदद करेगी।



सड़क से लेकर संसद तक भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर हंगामा ही हंगामा है। जगह-जगह भूमि अधिग्रहण बिल को वापस लेने के लिए नारे लगाए जा रहे है। विपक्ष भी कड़े तेवर दिखा रहा है। भूमि अधिग्रहण बिल पर किसानों को राजी करने के लिए पीएम मोदी ने किसान और खेत-खलिहान के बारे में अपनी राय साझा की...हालांकि उन्होंने इस ओर सबसे ज्यादा समय भूमि अधिग्रहण बिल पर दिया प्रधानमंत्री ने देश के किसानों से कहा कि उनकी सरकार किसानों से कोई अधि‍कार छीनने की बजाय उन्हें दोगुना फायदा देने की नीति बना रही है।
 



पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष बिल पर बेवजह भ्रम फैला रही है फिर बात चाहे पीपीपी मॉडल की हो या हक छीनने कीमोदी ने माना कि मौजूदा कानून में कई खामियां हैं.. लेकिन सरकार उसे सुधारने के लिए प्रयासरत है..और इसके लिए देशभर के किसानों से सुझाव आमंत्रित है। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि हाइवे के लिए इस्तेमाल होने पर भूमि का 4 गुणा मुआवजा दिया जाएगा। मोदी ने संसोधन के बारे में कहा कि किसानों से कोर्ट जाने का अधि‍कार नहीं छीना गया है..और खेती की जमीन का अधि‍ग्रहण सबसे आखि‍र में होगा 



अब चाहें प्रधानमंत्री कितना भी किसानों का माइंड वॉश करने की कोशिश क्यों न करें..लेकिन जो बातें किसानों के मन में घर कर गई है..वो इतनी जल्दी दूर नहीं होने वाली है।



Comments

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद