संसद में संग्राम

बजट सत्र में हंगामा..फिर मॉनसून सत्र में संग्राम..अब शीतकालीन सत्र में घमासान।लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विपक्ष का रुख लगातार हमलावर है। विपक्ष मोदी सरकार पर वार करने का कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहता है..और हर मौके को बखूबी से निभा रहा है। अब संसद में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कोहराम मचा हुआ है। लोकसभा में कांग्रेस सांसदों ने मोदी सरकार हाय-हाय के नारे लगाए..तो वहीं राज्यसभा में भी ऐसा ही नजारा दिखा।


इससे पहले पीएम मोदी ने संसद की कार्यवाही न चलने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया..तो विपक्ष आग बबूला हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पीएम मोदी के उस बयान पर हमला बोला दिया..जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि संसद नहीं चलने से दुखी हूं। संसद की कार्यवाही न चलने से गरीबों का पैसा मारा जा रहा है। गरीबों का बोनस बिल अटका हुआ है। बस फिर क्या था विपक्ष को मौका मिला..और सोनिया गांधी ने तमतमाते हुए मोदी को जवाब दिया। सोनिया गांधी ने संसद में कहा कि उन्हें जो कहना है कहें।


हर दिन संसद में कांग्रेस का हंगामा देखने को मिल रहा है.. और सरकार के सामने मुसीबत है कि.. वो इस हंगामे के बीच कैसे अपने महत्वपूर्ण बिलों को पास कराए। हालांकि कांग्रेस के हंगामे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए ब्लॉग पर लिखा।कांग्रेस नेताओं को अपने बनाए चक्रव्यूह से निकलने के लिए रास्ता खुद ही निकालना होगा..अरुण जेटली ने कहा कि कोई भी शख्स कानून से ऊपर नहीं है..भारत ने ये बात कभी स्वीकार नहीं की थी कि..महारानी कानून के प्रति जवाबदेह नहीं हो सकती। लगे हाथ बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने भी विपक्ष की दुखती रग पर हाथ रख दिया..साथ ही कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम लगातार देख रहे हैं कि वेल में आकर वो शोर कर रहे हैं..हम समझ सकते हैं कि वो पीड़ित हैं क्यूंकि कोर्ट ने संज्ञान लिया है उनको भय भी है..ये मामला तो कोर्ट में तय होगा..उनको कोर्ट जाकर अपना वक्तव्य देना चाहिए..हम कोर्ट के मामले में क्या कर सकते हैं।


दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोंप का दौर जारी है..ये मामला इतना बढ़ा गया कि कांग्रेस ने सदन से वाकआउट कर दिया...संसद की कार्यवाही को चलने देना...सरकार की ही नहीं..बल्कि विपक्ष की भी जिम्मेदारी बनती है...क्योंकि इस हंगामे की भेंट जनता की गाड़ी कमाई चढ़ रही है।

Comments

Popular posts from this blog

दर्दनाक मौत

खौफ़नाक मंज़र

बीजेपी-पीडीपी का गठबंधन टूटा