नीलामी पर विवाद

विवादित गोल्डन सूट पहले भी विवादों में था..और अब जब नीलाम हो चुका है तो भी विवादों में घिरा है..सूरत की प्रदर्शनी में इस सूट की नीलामी हुई। हीरों के कारोबारी लालजी पटेल ने मोदी के इस सूट को करीब 4 करोड़ 31 लाख में खरीदा..इतना ही नहीं हीरा कारोबारी ने जलूस निकालकर अपने शहर के लोगों को मोदी के इस सूट से रू-ब-रू कराया।

         

लोगो के अंदर मोदी के लिए कितना प्रेम है..इसका अंदाजा मोदी के बंद गले के सूट को देखने के लिए सड़कों पर उतरे लोगों को देखकर लगता है..सड़क के दोनों किनारों पर भीड़ जमा थी..जैसै कि किसी महाराजा की सवारी निकल रही हो..लेकिन महाराजा की सवारी तो नहीं ये तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोल्डन सूट की प्रदर्शनी हो रही थी। जुलूस के बाद सूट को लालजी पटेल के कार्यालय के स्वागत कक्ष में रख दिया गया। पटेल ने कहा कि हम देश के लिए कुछ करना चाहते हैं..और इस नीलामी से हमे ये मौका मिल गया

       

लालजी पटेल को तो देश की सेवा करने का मौका मिल गया..मोदी के सूट की नीलामी से मिलने वाली राशि को स्वच्छ गंगा अभियान में लगाया जाएगा। दस लाख रुपये कीमत के इस सूट ने राजनीतिक तूफान खडा कर दिया था..और विपक्षी दलों ने खासकर कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मोदी के इस सूट को मुद्दा बनाया था..वहीं अब मोदी के सूट की हाई प्रोफाइल नीलामी पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने सूट की नीलामी की जांच की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने कहा, “मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पेंटिंग की 1.80 करोड़ में हुई बिक्री पर सवाल खड़े किए थेपटेल ने मोदी पर उनकी महत्वाकांक्षी परियोजना स्वच्छ गंगा मिशन के लिए भी हमला बोलते हुए कहा, “कुछ नेता इसे अपनी दागदार छवि को साफ करने के लिए हथकंडे के तौर पर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं

     

मोदी के इस गिफ्टेड सूट ने मोदी की नाक में दम कर रखा..एक बार पहना तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी.. अगर फिर कभी पहनते तो न जाने क्या होता.. इसलिए मोदी ने इसे नीलाम करने के बारे में सोचा..और धूमिल छवि को साफ करने के बारे में सोचा..जब देश प्रेम की बात आती है..तो हर कोई मिटने के लिए तैयार होने की बात करता है..लेकिन बॉर्डर पर तैनात सिपाही सिर पर मौत का कफन बांधकर दुश्मनों से लड़ते है..और भारत की रक्षा करते है..वैसे पीएम मोदी के दिल में देश के लिए कितना प्रेम है..या नहीं है..ये तो सिर्फ मोदी जानते है..लेकिन उनका देश के लिए कर गुजरने का जज्बा..हर हिंदुस्तानी को मोहित करता है...लेकिन विरोधी पार्टियों के निशाने पर अक्सर मोदी ही है..और उनकी महत्वाकाक्षी योजनाएं..कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने मोदी की मेक इन इंडिया पर भी सवाल खड़े किए थे..वैसे राहुल गांधी की तरह हमें भी इंतजार है कि..मेक इन इंडिया से भारत की जनता को रोजगार मिल रहा है..और इस विवादित सूट से मोदी को कब छुटकारा मिलेगा।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद