दिल्ली में महाभारत

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर सियासी घमासान छिड़ गया है। तीन के अनशन के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने महेश गिरि का अनशन खत्म करवाया..लेकिन घमासान अभी शांत नहीं हुआ है। सांसद महेश गिरि ने केजरीवाल को फिर खुली बहस की चुनौती दी। हालांकि महेश गिरि ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ उनका प्रोटेस्ट जारी रहेगा। अगर उनके पास सबूत है तो वे जब कहेंगे, जहां कहेंगे में बहस करने आ जाउंगा। मैने उन्हें बुलाया था, नहीं आए , मैं उनके घर भी आ गया लेकिन वे यहां से भी भाग गए यह मेरी जीत है।

हालांकि केजरीवाल ने महेश गिरि की इस चुनौती को स्वीकार करते है या नहीं..ये बात अलग है। फिलहाल केजरीवाल महेश गिरि को हत्या में शामिल होना का आरोपी मानते है। इसी वजह से केजरीवाल, महेश गिरि से खुली बहस नहीं करना चाहते है। महेश गिरी के धरने पर बैठने के बाद केजरीवाल सोमवार को पहली बार सामने आकर कहा एक ईमानदार अफसर का मर्डर हो गया। बीजेपी का ये सिस्टम है कि जो हत्या करे, उसे केजरीवाल के घर के सामने धरने पर बैठा दो। पुलिस महेश गिरी को अरेस्ट करके जांच करे। लेकिन पुलिस इसकी जांच नहीं कर रही है, क्योंकि उसके ऊपर बीजेपी का दबाव है।

इस पूरे मामले पर सोमवार को एमएम खान की बेटी ने कहा"हम नहीं चाहते की मुद्दे का राजनीतिकरण हो, हम अपने पिता के लिए इंसाफ चाहते हैं।" हम सिर्फ यही चाहते हैं कि जांच बिना किसी दखल के हो। मैं महेश गिरी जी से हंगर स्ट्राइक खत्म करने की गुजारिश करती हूं।" एमएम खान की हत्या को लेकर केजरीवाल और महेश गिरि के बीच जो नाज़रा देखने को मिला वो किसी महाभारत से कम नहीं था।

इस महाभारत में सुब्रमण्यम स्वामी भी शामिल हुए। सुब्रमण्यम स्वामी ने केजरीवाल पर जुबानी तीर छोड़ने के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को भी अपने निशाने पर लेते हुए कहा 'एलजी को बर्खास्त कर देना चाहिए। ये भी रोज अहमद पटेल की सलाह पर काम करते हैं। संविधान के खि‍लाफ काम कर रहे हैं। दिल्ली की सरकार को भी बर्खास्त कर देना चाहिए। अब राज्य की बदहाली के बारे में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात करूंगा।

सुब्रमण्यम स्वामी के साथ महेश गिरी के अनशन में बीजेपी के तमाम बड़े बड़े नेता शामिल हुए।केजरीवाल ने आरोपों पर महेश गिरी ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने खुद पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही लिखा है कि अगर वह दोषी हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए। केजरीवाल और बीजेपी सांसद के बीच एक-दूसरे को कठघरें में खड़ा करने का खेल बढ़ता जा रहा है। रविवार रात से महेश गिरी दल-बल के साथ बैठे है। वहीं सुरक्षा के लिए सीआरपीएम की तैनाती की गई है.. ताकि दोनों के समर्थक आपस में न टकराए।

आपको बता दें कि  पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस इस मामले में गिरी और तंवर को क्लीन चिट दे चुकी है। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर, साउथ) पी कामराज ने कहा, "अभी तक इस मामले में हमें करन सिंह तंवर और महेश गिरी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।" 16 मई को खान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। एक दिन बाद वे एक होटल की लीज की शर्तों पर ऑर्डर देने वाले थे। पुलिस ने इस मामले में होटल के मालिक रमेश कक्कड़ और अन्य आरोपियों को अरेस्ट किया था।

Comments

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद