विज्ञापन पर घिरे केजरीवाल


दिल्ली के सीएम या आरोप लगाने वाले सीएम। इन साहब को आपने बहुत बार सुना होगा..और इनके निशाने अब पर सीधे सीधे बीजेपी है। मौका कोई भी हो..लेकिन केजरीवाल साहब मोदी सरकार पर हमला करना नहीं भूलते। अब केजरीवाल को..केजरीवाल की भाषा में जवाब देने के लिए मोदी सरकार के मंत्री सामने आए है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने केजरीवाल पर विज्ञापन के फंड का इस्तेमाल मीडिया से जोड़-तोड़ करने में खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार दोस्ताना संबंध वाले चैनलों-अखबारों को विज्ञापन देती है। वहीं आलोचना करने वाले मीडिया हाउस को विज्ञापन नहीं दिया जाता।

जेटली ने विज्ञापन मामले को लेकर केजरीवाल सरकार और उनके करीबी पर सवाल खड़े कर दिये है..वहीं बीजेपी नेता आरपी सिंह ने भी केजरीवाल गंभीर आरोप लगाते हुए कहा  कि वाटर टैंकर घोटाले में कांग्रेस के साथ केजरीवाल की भी मिलीभगत नजर आ रही है। केजरीवाल को अब तक पुराना टेंडर रद्द कर देना चाहिए था..

बीजेपी केजरीवाल पर अक्रामक हो गई है..क्योंकि कुछ दिनों पहले ही केजरीवाल ने संसदीय सचिवों की नियुक्ति और उड़ता पंजाब फिल्म को लेकर मोदी सरकार और बादल सरकार ट्वीटर से शब्दों की बौछार की। उड़ता पंजाब देखी..यह बहुत दमदार फिल्म है..बादलों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए..उन्हें देखना चाहिए कि उन्होंने पंजाब का क्या हाल कर रखा है। उड़ता पंजाब दिखाता है कि कैसे राजनेता लोग ड्रग रैकेट्स चला रहे हैं। चुनाव के समय में मुफ्त में ड्रग्स बांटा जाता है। पंजाब का हाल बुरा है।


बीजेपी और आप की तकरार लगातार बढ़ती जा रही है। अहम मुद्दों से भटकर कर आरोप-प्रत्यारोंप की राजनीति खूब देखने को मिल रही है। आप और बीजेपी का ये टकराव किस ओर करवट लेगा अब देखने वाली बात होगी। फिलहाल दोनों ही पार्टियां कोई मौका गंवाना नहीं चाहती है।

Comments

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद