आतंक पर दोस्ती भारी

ये दोस्ती कुछ खास है। दुश्मनों के होश उड़ाने के लिए तैयार है। इस दोस्ती की धमक से आतंकियों को धमाके की गूंज अभी से सुनाई देने लगी है..और दे भी क्यूं ना..इस दोस्ती ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज़ जो बलुंद कर दी है। ओबामा ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ, खोखली बयानबाजी करने के बजाए ठोस कार्रवाई करे।


आतंकवाद के खिलाफ ऐसी गड़गड़ाहट से किसी भी आतंकी के पसीने छूट जाए..और इस गड़गड़ाहट से पाकिस्तान ही नहीं पाकिस्तान के आतंकी भी बुरी तरह बौखला गए हैं। मोस्ट वाटेंड पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद ने भारत से दोस्ती को लेकर अमेरिका के खिलाफ शुक्रवार को जमकर जहर उगला। हाफिज़ सईंद ने कहा कि भारत और अमेरिका, पाकिस्तान के खिलाफ दुश्मनी में एकजुट हो गए हैं।


शुक्रवार की नमाज के बाद आतंकी हाफिज सईद ने अमेरिका के खिलाफ जमकर जहर उगला। सईद ने पाकिस्तानी सेना से कहा कि अगर कोई भी अमेरिकी ड्रोन पाकिस्तान की सीमा में एंट्री करता है तो उसे मार गिराओ


अब आतंकियों को उनके खात्मे का डर सताने लगा है। इससे पहले भी हाफिज सईंद ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर गीदड़ भभकी दिखाई थी। किस्तान भारत के खिलाफ न्यूक्लियर पावर वाले ड्रोन से हमला कर सकता है


हाफिज़ सईंद की चिंता अमेरिका की ड्रोन ने बढ़ा दी है। पिछले महीने, 21 मई को अमेरिका के ड्रोन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके में तालिबानी नेता मुल्ला अख्तर मंसूर को मार गिराया था। इस घटना को लेकर पाकिस्तान में जबरदस्त गुस्सा है और पाकिस्तान अमेरिका के संबंधों में इसकी वजह से काफी कड़वाहट भी आई है। जिसके बाद इस घटना पर पाकिस्तान के विदेश ने कड़ी अपत्ति भी जताते हुए कहा कि..अमेरिका के ड्रोन का हमला पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है और इससे पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंधों पर असर भी पड़ेगा।


जाहिर है कि भारत और भारत के बाहर पीएम मोदी के कामयाब विदेश दौरे की चर्चा हो रही है..क्योंकि इसी दौरान पीएम मोदी ने जोर देकर आंतकियों के खिलाफ आवाज़ उठाई थी। और अमेरिका ने भी पाकिस्तान पर खोखली कार्यवाई की जगह ठोस कार्रवाई का ज़ोर डाला..जिससे पाकिस्तान में आतंक की दुकान चलाने वालों की नींद उड़ गई है। हालांकि अब ये देखने वाली बात होगी कि ये दोस्ती आतंक पर किस कदर भारी पड़ती है।

Comments

Popular posts from this blog

खौफ़नाक मंज़र

दर्दनाक मौत

भारत माता पर विवाद