सवालों के घेरे में मोदी
सवा लाख करोड़ का पेकैज। मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज देने का एलान किया। यह बात हर बिहार के शख्स को पता
होगा...लेकिन बिहार में अब पूरा महौल बदल चुका है। लोकसभा
चुनाव में बिहार में मोदी लहर ने जबरदस्त जीत दर्ज की...लेकिन बिहार विधानसभा
चुनाव में नतीजे उलट रहे...लोकसभा का हीरो बिहार विधानसभा चुनाव मे फेल हो
गया। मोदी लहर महागठबंधन के आगे परास्त हो गई..और इसी हार की वजह से पीएम मोदी
सवालों से घिर गए है...और सवाल उठने लगे है कि क्या पीएम मोदी ने बिहार के लिए जिस
पेकैज का एलान किया था। क्या वो पैकेज बिहार को मिलेगा..क्योंकि बिहार की जनता ने
मोदी लहर को नकार कर के महागठबंधन पर भरोसा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बिहार का चुनाव किसी
अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। वो खुद भी यह जानते थे और इसीलिए बिहार चुनाव का
पूरा जिम्मा वो अपने कंधों पर उठाए हुए थे...लेकिन बिहार में बीजेपी की इस करारी
हार से सबसे बड़ा नुकसान मोदी को ही हुआ है...और एक बार फिर वो सवालों में घिर गए
है। सवाल विरोधियों के साथ अपनों ने भी उठाए है। शिवसेना ने बीजेपी की हार पर
जहां चुटकी ली है। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण
शौरी ने मोदी के इस पेकैज पर भी सवाल खड़े कर दिए है।
दिल्ली
के बाद बिहार में मिली इस हार पर विरोधियों के साथ अपनो ने भी सवाल खड़े कर दिए
है...लेकिन जब पीएम मोदी ने बिहार में पैकेज का एलान किया था..तो उसी वक्त लालू और
नीतीश ने मोदी के इस पेकैज को झूठा करार दिया। जाहिर है फिज़ा का रुख बदल गया है...जो हवा लोकसभा चुनाव में मोदी के पक्ष में बह
रही थी।
अब वो फिज़ा महागठबंधन के पक्ष में है...और इसी फिज़ा के दम पर बिहार की
जनता ने मोदी के लुभावने वादों को करारा जवाब दिया है...लेकिन सवाल जस का तस
है। क्या मोदी जी बिहार की जनता से उन वादों को पूरा करेंगे..जो वायदे बिहार में
30 रैलियों के दौरान करे थे। अब देखना और भी दिलचस्प हो गया है कि..वो पेकैज बिहार
को मिलेगा या नही..या फिर ठंडे बस्ते में उस पेकैज को डाल दिया जाएगा।
Comments
Post a Comment